आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर पटमदा में भाजपा की बैठक संपन्न

आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर पटमदा में भाजपा की बैठक संपन्न

विविध कार्यक्रम आयोजित करने का लिया निर्णय

Patamda : आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा पटमदा मंडल कार्यालय में एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महोत्सव के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके सफल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्रवाद की भावना से पटमदा मंडल क्षेत्र में प्रभात फेरी के साथ-साथ तिरंगा यात्रा एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के घरों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियां शुरू करने का जिम्मा सौंपा गया है। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, सांसद प्रतिनिधि महाबीर महतो, महामंत्री कृष्णपद सिंह, इन्द्रनारायण महतो, उपाध्यक्ष प्राणकृष्ण महतो, बिमल मंडल, बिमल कैवर्त, निरंजन रजक, बंकिम महतो, सुभाष माहली, तपन तंतुवाय , बृंदावन दास, शिवानी दत्त, बिमल रजक, लक्ष्मी कुंभकार, रथु महतो, सुकांत दत्त, कृष्णचन्द्र महतो,भृगुराम दास, सुभाष महतो, सुनील महतो, कान्हाई प्रमाणिक, नीलकमल महतो, हिमांशु महतो, रेवती महतो, प्रसेनजित महतो, ओमप्रकाश अग्रवाल, शम्भू माहली, सुनील रजक, गोपाल सिंह, धृतराष्ट्र सिंह, रामकृष्ण महतो, मदन माहली व चुटकी प्रमाणिक आदि मौजूद थे।

Spread the love