महानवमी पर कुलटांड़ में की गई 1501 कुंवारी कन्याओं की पूजा
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के कुलटांड़ स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर परिसर में महानवमी के मौके पर बुधवार को वनवासी कल्याण केन्द्र जमशेदपुर महानगर की ओर से हर साल की भांति इस साल भी जम्मू वाले बाबा की देखरेख में 1501कुंवारी कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, वनवासी कल्याण केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, आरके झुनझुनवाला, ललित सिंघानिया, सुधीर लाल, अशोक सिंह, रूपेश कुमार, रंजित सिंह व रंजन आदि शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष यदुनाथ गोराई, रामनाथ सिंह, शरत सिंह सरदार, पंचानन दास, यदुनाथ गोराई, चंदन सिंह, मुखिया कृष्णपद सिंह, राखहरि सिंह, दोलगोविंद सिंह व कैलाश सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।





