बुद्धिजीवी मंच के होली मिलन समारोह में सौहार्द का संदेश, सैकड़ों लोगों के बीच जलेबी वितरण
Patamda : बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से बुधवार को बेलटांड़ चौक परिसर में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर रंगों के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। वातावरण रंगों की खुशबू और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच जलेबी का वितरण कर मिठास घोली गई।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव कल्याण कुमार गोराई, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, प्रदीप कुमार पैड़ा, सरोज मंडल, दीपक वर्मा, धरणीधर महतो एवं निर्मल कांति दास सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


