एक दिन के लिए ऑस्ट्रेलिया की राजदूत बन चुकी परी सिंह व इंटर टॉपर सम्पा महतो समेत 26 नव चयनित चौकीदारों ने पटमदा अंचल कार्यालय में दिया योगदान
शुक्रवार को अंचल कार्यालय में योगदान देती परी सिंह।
Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के नव चयनित 224 चौकीदारों में से पटमदा प्रखंड में 26 ने शुक्रवार को पटमदा अंचल कार्यालय में योगदान दिया। इनमें यूनिसेफ की ओर से 2018 में एक दिन के लिए ऑस्ट्रेलिया की राजदूत बनाई जा चुकी लावा निवासी परी सिंह व इंटर की परीक्षा 2024 के परिणाम में टॉप टेन में शामिल रही इंदाटाड़ा निवासी सम्पा महतो समेत कई प्रतिभावान छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अपने कार्यालय में मौजूद अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने सभी को योगदान कराते हुए शुभकामनाएं दी
2018 में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ परी सिंह (फाइल फोटो)।
अंचलाधिकारी ने कहा कि आपलोग सभी पटमदा प्रखंड के ही विभिन्न गांवों से आते हैं इसलिए इस क्षेत्र को संवारने के लिए भविष्य में आपके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। विभाग द्वारा सौंपी जाने वाली हर जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाने की जरूरत है। मौके पर मौजूद बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग ने सभी को बधाई दी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें पुरुषों के साथ – साथ कई महिलाओं की भी नियुक्ति हुई है जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।
पटमदा प्रखंड के लिए जिन 26 युवक-युवतियों को चौकीदार पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है, उन्हें पटमदा व कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर तैनात किया जाएगा। इनमें देवजानी महतो (दिघी बीट), सुरेश हांसदा (बांसतोला), परी सिंह (लावा), धनंजय महतो (आमलाघुटू), बाबुलाल टुडू (सुंदरपुर), मुकेश सिंह (जेरका), सरोजिनी हांसदा (पाथरडीह), अजय कालिंदी (गोबरघुसी), रंजित सोरेन (जोड़सा), अनिल महतो (लच्छीपुर), रमेश सिंह (सिसदा), तपती महतो (नापितडीह), निर्मल मुर्मू (चौंरा), जयश्री रूहिदास (बांगुड़दा), यशोदा सहिस (बनकुंचिया), सीमा महतो (गोलकाटा), संपा महतो (ओड़िया), अपर्णा महतो (गोपालपुर), देवाशीष हेंब्रम (कांकीडीह), सुशांत मांडी को (गेंगाडा), भक्तरंजन महतो (माकुला), सागुन पावरी (बारूडीह), सनातन सिंह (काश्मार), मिलन मांडी (कुमीर), बीरबल मांडी (चड़कपाथर), मनोरंजन रूहिदास (माहलीपाड़ा) शामिल हैं।