पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने खगेन चंद्र महतो के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खगेन चंद्र महतो
Patamda : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह पटमदा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने अपने क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की विभिन्न मांगों के बाबत धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को उनका एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर त्वरित समाधान का अनुरोध किया। कहा गया है कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण पटमदा क्षेत्र के कई प्रमुख पंडालों के परिसर में जल जमाव से गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण पूजा पंडाल निर्माण में दिक्कत हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए प्राथमिक आवश्यकता के रूप में 50 ट्रक स्लैग की आपूर्ति की मांग की गई है।
इसके साथ ही बेहतर वातावरण में पूजा के प्रारंभ से विसर्जन तक विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किए जा रहे है उपाय और सहयोगों की भी चर्चा की।
मौके पर उनके साथ पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष निमाई मंडल, रविंद्र भट्टाचार्य, विभूति महतो, पुटुलाल महतो व फूलचांद महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे।