झारखंड आंदोलनकारियों का मुख्यमंत्री आवास में धरना प्रदर्शन 30 को, तैयारी बैठक संपन्न
बैठक के बाद झारखंड आंदोलनकारी
Patamda : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची के बैनर तले आगामी 30 सितंबर को आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास रांची के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी मनबोध महतो की अध्यक्षता में बोड़ाम स्थित शाखा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान पटमदा व बोड़ाम प्रखंड से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में रांची जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनबोध महतो, विश्वजीत प्रमाणिक, शरत महतो, गोपाल महाली, मनिंद्र नाथ सिंह, सुनील कुमार महतो, रानू मुर्मू, जीतू लाल महतो व हरिपद महतो आदि मौजूद थे।


