बोड़ाम के आंधारझोर गांव से एक महिला लापता, थाने में रिपोर्ट दर्ज
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर गांव स्थित अपने मायके में पिछ्ले कुछ वर्षो से रह रही करीब 48 वर्षीय एक महिला बुधवार को लापता हो गई। महिला जानकी सिंह सरदार (पति – स्व. बहादुर सिंह सरदार) बुधवार शाम को मायके से निकली थी लेकिन 24 घंटे के बाद भी नहीं लौटी। इस बीच परिजनों द्वारा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। गुरुवार को इस संबंध में बोड़ाम थाना में लिखित गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नीमडीह थाना क्षेत्र के सिरूम गांव निवासी स्वराज सिंह ने बताया कि उनके चाचा के देहांत होने के बाद से ही चाची की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इसलिए वह अपने मायके में रहकर ही दवाएं ले रही थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उक्त महिला कहीं दिखे तो कृपया थाने में सूचित करें।





