एडीसी ने जोड़सा पंचायत में विकास कार्यों का लिया जायजा, बंद पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्रों के ताले खुलवाए

Patamda : जिला के नोडल पदाधिकारी अपर उपायुक्त (एडीसी) भगीरथ प्रसाद ने शनिवार को पटमदा की जोड़सा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर योजनाओं का निरीक्षण किया। अपर उपायुक्त ने भ्रमण के दौरान पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण के पश्चात पीडीएस दुकान के माध्यम से राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कई महीनों से बनकर तैयार एवं लछीपुर पंचायत के बांसगढ़ व जोड़सा पंचायत के जामडीह में बंद पड़े स्वास्थ्य उप केंद्रों का ताला को उन्होंने खुलवाया।
उन्होंने नए भवन में ही स्वास्थ्य सेवा शुरू करने का आदेश दिया। मौके पर बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, मुखिया कृष्णपद सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। वहीं बोड़ाम प्रखंड की गौरडीह पंचायत में नोडल अधिकारी सुदीप्त राज ने भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया। मौके पर बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।





