दलमा बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में आषाढ़ी पूजा, उमड़े श्रद्धालु

Patamda : दलमा हिल टॉप स्थित प्राचीन बूढ़ा बाबा शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को परंपरागत श्रद्धा व विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया। इसमें कोयरा व बोटा के जमींदार की ओर से स्थानीय पुजारी (लाया) फल फूल के साथ पूजा अर्चना की गई। दलमा शक्ति पाठ में परम्पारिक लाया द्वारा क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी फ़सल की कामना करते हुए विधान के साथ पूजा की गई।
मौके पर मुख्य पुजारी कार्तिक लाया, विजय लाया, दीनबंधु लाया, मंटू सिंह, जगबन्धु सिंह समेत दलमा समिति के सदस्य राधेश्याम सिंह, अंगद सिंह, रविन्द्र सरदार, अजब सिंह, भक्तरंजन सिंह, अमर सिंह, धनंजय सिंह, नरेन सिंह, घासीराम सिंह, जयनाथ सिंह सरदार, सुशेन सिंह सरदार, राधाकृष्ण सिंह मुंडा, सुखलाल पहाड़िया, गुरुचरण कर्मकार, मालती सिंह व अजीत सिंह उपस्थित थे। मन्नते पूरी होने पर बूढ़ा बाबा शिव मंदिर प्रांगण में दर्जनों बकरे की बलि भी चढ़ाई गई।





