Patamda : पटमदा के साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी में शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग व विशिष्ट अतिथियों में रेंजर दिनेश चंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Advertisements
बीडीओ ने बच्चों से कहा कि वृक्ष प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से धरती पर सभी जीव जंतुओं के लिए जीवन दायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है। चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष एक अमूल्य उपहार है। इसके बाद आयोजित छात्र परिषद गठन में अतिथियों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम का मान बढ़ाया। स्कूल के हेड बॉय -विशाल महतो, हेड गर्ल -तनीषा कुमारी को दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के चारों सदनों के कप्तान और उप कप्तान के साथ-साथ विद्यालय के विभिन्न क्लबों जैसे खेल कप्तान, अनुशासन कप्तान, पठन – पाठन कप्तान के सदस्यों का भी का चुनाव किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण सिंह, युधिष्ठिर माझी, सुभाष माझी व कांचन दास समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी व बच्चे मौजूद थे।