भाजपा ने पटमदा व बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ बोला हमला
Patamda: राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को भाजपा की ओर से पटमदा प्रखंड कार्यालय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरकर प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह ने कहा कि पटमदा प्रखंड के गांव-गांव में रोजगार का अभाव है, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंईयां योजना के नाम पर यह सरकार आई, लेकिन आज भी हजारों महिलाएं उस योजना से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा तैयार एक मांग पत्र अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास को सौंपा गया।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, जिला मंत्री पप्पू सिंह, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, पूर्व अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, संदीप मिश्रा, कृपा सिंधु महतो, दिलीप महतो उपस्थित थे।
दूसरी ओर बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में नंदजी प्रसाद के नेतृत्व में मंडल प्रभारी मुचीराम बाउरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, वीरेन महतो, वनमाली बनर्जी, शिवचरण सिंह सरदार, महावीर महतो एवं सनातन दास आदि ने विशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तत्पश्चात बीडीओ किकू महतो को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, भ्रष्टाचारी नहीं चलेगी, बकाया पेंशन अविलंब देना होगा आदि के नारे लगाए गए।





