कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नशा मुक्ति पर क्विज का आयोजन

Patamda: कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को पटमदा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांगुड़दा एवं आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के छात्र -छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों के बीच नशे से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से क्विज का आयोजन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर कमलपुर थाने के अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रजनी मुर्मू समेत सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे।





