पटमदा में प्रजनन स्वास्थ्य एवं एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Patamda: राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में मंगलवार को चेतना सत्र में स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस प्रोग्राम मॉड्यूल-9 के अंतर्गत प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछे जिनका प्रभावी उत्तर नोडल शिक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह, राशिद नेसार एवं मिताली बासु ने दिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से एक केस स्टडी प्रस्तुत की तथा विद्यार्थियों को परिस्थितियों पर चिंतन कर उत्तर ढूंढने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जानकारी देकर प्रजनन स्वास्थ्य, सुरक्षित व्यवहार एवं एचआईवी से बचाव के प्रति सजग करना रहा।





