भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने किया पटमदा सीएचसी का दौरा, व्यवस्था में सुधार की मांग

Patamda: भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह से मिलकर जनता को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति, पूर्वी सिंहभूम के सदस्य सह भाजपा नेता मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कई मांगें रखी।
मांगों में मुख्य रूप से मरीजों की सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस का संचालन सुचारू रुप से किया जाय। सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों पर नियमित डॉक्टर के बैठने की सुविधा हो। अस्पताल के सभी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी करे ताकि मरीज को असुविधा न हो। बरसात के समय सभी जगह में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो। अगर कहीं डायरिया फैलने की सूचना मिले तो उस जगह पर जल्द से जल्द मेडिकल टीम भेजने का प्रबंध करना। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का उपयोग करें ताकि कोई अनजान आदमी को परेशानी न हो। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर इन सभी चीजों पर सुधार किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य सह पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, पटमदा मंडल प्रभारी संदीप कुमार मिश्रा, पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, कृपासिंधु महतो, वीरेन दत्ता एवं आदित्य माहली शामिल थे।






























