समाजसेवी आस्तिक महतो ने बेलटांड़ समेत कई पूजा पंडालों में मां दुर्गा से लिया आशीर्वाद

Patamda: जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो ने सोमवार को महासप्तमी के मौके पर पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की एवं माता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने पटमदा बाजार, बेलटांड़, बांगुड़दा, बनकुंचिया, भूला चांदनी चौक, भूला सार्वजनिक, गोपालपुर, बांधडीह, भू, बांकी व आसनबनी आदि जगहों पर पंडाल व मंदिरों का भ्रमण किया।

मौके पर पूर्व पार्षद स्वपन महतो, मनोज कुमार महतो, ईशान चंद्र गोप, मृत्युंजय महतो, बृंदावन दास, फूलचांद महतो, विजय कृष्ण मल्लिक, प्रवीण मल्लिक, शिशुलाल महतो, शिशुपाल सिंह सरदार व मिहिर कुमार प्रमाणिक आदि मौजूद थे। दूसरी ओर जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी ने भी बेलटांड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा के पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, हरिहर सिंह, माणिक महतो, जामिनी प्रमाणिक, सुकुमार बेसरा, रंजीत महतो व जगदीश महतो आदि मौजूद थे।





