बेलटांड़ में अंधेरे में ही लोग मना रहे हैं दुर्गा पूजा, चार दिनों से है ट्रांसफॉर्मर खराब
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक के समीप स्थित 65 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बीते शुक्रवार से खराब पड़ा है। इसके कारण पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित दर्जनों परिवारों के लोग अंधेरे में ही दुर्गा पूजा का त्योहार मना रहे हैं। दिन में जहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वहीं रात को बत्ती भी गुल हो जाती है।
Advertisements
इस संबंध में भुक्तभोगी लक्ष्मीकांत दास ने बताया कि सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है। इस समय बिजली गुल रहने से उन लोगों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की जानकारी स्थानीय बिजली मिस्त्री व बीडीओ को देने के बावजूद अब तक कोई कारवाई नहीं हुई। उन्होंने खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर जल्द से जल्द नया लगवाने की मांग की है।