डॉक्टर्स डे पर टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान
Jamshedpur : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ), जमशेदपुर हमेशा की तरह मंगलवार को भी डॉक्टरों के सम्मान में मानव कल्याणकारी कार्य करते हुए विश्व डॉक्टर्स डे को समर्पित किया। चूंकि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है टीम पीएसएफ के रक्तवीर रवि कुमार, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी के एसडीपी रक्तदान को डॉक्टर्स के नाम उनके सम्मान में समर्पित कर दिया। इन्हीं तीन एसडीपी रक्तदान के जरिए, एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ का 1615 वां एसडीपी रक्तदान भी पूरा हो गया।
रक्तदान के पश्चात रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस पावन अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन धनंजय कुमार, रवि शंकर पात्रो, शुभोजीत मजूमदार, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, आशीष अग्रवाल, कुमारेश हाजरा व रवि शंकर आदि मौजूद थे।





