टंकी फटने से बर्बाद हो रहा पानी, पेयजल आपूर्ति बंद

Dumaria: डुमरिया प्रखंड की आस्ताकोवाली पंचायत अंतर्गत सातपुरी गांव में जल जीवन मिशन के अधीन जलमीनार स्थापित किया गया है। एक वर्ष पहले पानी टंकी फट गया है। जिसके कारण मोटर से पानी चढ़ाने के बाद पानी बहकर निकल जाता है। इस जलमीनार से 40 परिवारों को पेयजल आपूर्ति हो रही थी।
ग्रामीण सुकुरमनी टुडू ने बताया कि आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी गई है। विभाग की ओर से टंकी को बदलने के लिए कोई पहल नहीं की गई।





