मुकरुडीह में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, समाजसेवी आस्तिक महतो हुए शामिल
Patamda बोड़ाम प्रखंड के मुकरुडीह गांव में सोलहआना कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के पहले दिन रविवार को जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर होते नजर आए।
साथ में मौजूद पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों से आई 7 कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति दे रही हैं, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को धुलौट के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा। इस दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।





