अदिति एक्सप्रेस ने महाकाल इलेवन को 21 रनों से हरा खिताब पर कब्जा जमाया
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के गौरडीह गांव में गौरडीह क्रिकेट टीम की ओर आयोजित तीन दिवसीय प्रीमियर लीग 2026 का समापन रविवार को हो गया। फाइनल मुकाबला अदिति एक्सप्रेस और महाकाल इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें अदिति एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनर बल्लेबाज शिबू की 23 गेंद पर 63 रन (2 चौके और 8 छक्के) की धमाकेदार पारी की मदद से 8 ओवर में 7 विकेट खोकर अदिति एक्सप्रेस ने 99 रन बनाई। महाकाल इलेवन के गेंदबाज सुचांद महतो ने तीन और ठाकुर गोप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाकाल इलेवन अदिति एक्सप्रेस के शानदार गेंदबाजी के सामने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 78 रन ही बना सकी। महाकाल के बल्लेबाज अमित ने सर्वाधिक 23 रन और पार्थ गोप ने 19 रन बनाए। अदिति एक्सप्रेस के गेंदबाज सुशांत दत्ता ने 4 विकेट और दीपांकर सिंह, शिबू, जयंत दत्ता तीनों ने एक- एक विकेट लिए।
मैन ऑफ द सीरीज कपिल मिश्रा को, बेस्ट बॉलर सुशांत दत्ता , फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच शिबू को, बेस्ट बैट्समैन भरत सिंह को चुना गया। सभी को कमिटी की ओर ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम अदिति एक्सप्रेस को 22 हजार जबकि उपविजेता महाकाल इलेवन को 18 हजार की नकद राशि रुपया व एक-एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में उत्तम, कंचन, मंटू ,अमित, जन्मेजय , राहुल, राकेश, प्रकाश,डीजे चैतन, बबलू, मनोरंजन गोप व अजय आदि का सराहनीय योगदान रहा।






























