राखडीह में भारत बचाओ आंदोलन ने बुजुर्गों में बांटे कंबल
Patamda : भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले सोमवार को पटमदा प्रखंड के राखडीह गांव में जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी केके बिल्डर्स की पुण्यतिथि पर उर्मिला सिंह की ओर से 40 और समाजसेवी प्रवीण जग्गी की और से मुहैया कराए गए 25 कंबलों का वितरण बुजुर्गों के बीच किया गया।
इस संबंध में राखडीह निवासी प्रगतिशील किसान श्रीमंत मिश्रा ने बताया कि मौके पर यूनिफॉर्म हाऊस के मालिक अरुण अरोड़ा के सौजन्य से 49 बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि भारत बचाओ आंदोलन के प्रेरणा स्त्रोत राजीव भाई दीक्षित के अधुरे सपनों को पूरा करने में योगगुरु अरविन्द पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। इस मौके पर बाबलू सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, गुंजन भारती, श्रीमंत मिश्रा और योगगुरु अरविन्द मौजूद रहे। (नीचे भी पढ़ें)
श्री श्री हरिसाधना आश्रम में मनाई गई समाजसेवी कौशल किशोर सिंह की पुण्यतिथि
Patamda : पटमदा प्रखंड के श्री श्री हरि साधना आश्रम दगड़ीगोड़ा में रविवार को आश्रम संचालक शंभू दास बाबाजी के नेतृत्व में जमशेदपुर के समाजसेवी कौशल किशोर सिंह की पूण्यतिथि मनाई गई। आश्रम परिसर में स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर हाराधन घोषाल, गिरिजा प्रसाद मिश्र, मृत्युंजय महतो, श्रीमंत मिश्र, इन्द्रनारायण मिश्र, पंचानन मिश्र, कृपासिंधु महतो, जहरलाल मिश्र, प्रेमचांद महतो आदि लोग शामिल थे।





