Patamda: पटमदा मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह पटमदा बाजार निवासी मंटू चरण दत्त की मां उमा रानी दत्त का शुक्रवार को 72 वर्ष की उम्र में अपने घर पर ही निधन हो गया। वह पिछले कई वर्षों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं और वर्तमान में घर पर ही इलाज चल रहा था। उनके पिता अबोध दत्त का वर्षों पूर्व ही निधन हो चुका है।
मंटू चरण ने बताया कि माताजी अपने पीछे 4 बेटों का भरा पूरा संसार छोड़ गई हैं। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो व प्रदीप बेसरा, मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल एवं शरत सिंह सरदार आदि ने शोक व्यक्त किया है।