बेलटांड़ में गुरुजी को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर कल, हुआ प्रचार

Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को बेलटांड़ स्थित डोरेन सिंह मुंडा स्मृति भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इसके लिए समिति की ओर से शनिवार को बेलटांड़ बाजार में दुकानदारों एवं आम लोगों के बीच प्रचार अभियान चलाया गया। इस संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर गुरुजी को श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित होगा।
मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, मिहिर कुमार प्रमाणिक, उज्ज्वल कांति दास, कल्याण कुमार गोराई, गोपाल कुमार, सुभाष कर्मकार, विश्वामित्र दास व रवींद्र नाथ सिंह आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर पटमदा के मेघादह गांव में झामुमो के जोड़सा पंचायत अध्यक्ष समच मांडी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान एक दर्जन युवाओं ने रविवार को बेलटांड़ में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए गुरुजी को श्रद्धांजलि देने का संकल्प लिया।





