पूर्वी सिंहभूम की सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी बसपा : प्रणव महतो

Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह बसपा नेता प्रणव महतो ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो सह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार झारखंड विधानसभा की सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
श्री महतो ने कहा कि बसपा पूर्वी सिंहभूम की सभी छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श चल रहा है। इसकी घोषणा जल्द ही बसपा के झारखंड प्रभारी दिनकर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता करेंगे।
गौरतलब हो कि 2019 के चुनाव में बसपा को झारखंड में कोई सफलता नहीं मिली थी जबकि 2014 में कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने हुसैनाबाद सीट से जीत दर्ज की थी। पार्टी को उम्मीद है कि 2024 के चुनाव में बसपा को लाभ मिलेगा।





