पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने भागाबांध में किया 100 केवी ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Jamshedpur: जमशेदपुर -04 क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी पंचायत के भागाबांध गांव में जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता के प्रयास से विद्युत विभाग के द्वारा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ग्रामीणों के बुलावे पर बुधवार को सुबह करीब 9 बजे पहुंचे जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
मौके पर झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन सोरेन, मंगल मुर्मू, माझी बाबा विपिन मुर्मू, प्रेम कुंडू, परेश कर्मकार, कार्तिक सोरेन व प्रधान महतो आदि मौजूद थे। इस संबंध में माझी बाबा विपिन मुर्मू ने बताया कि खराब मौसम के कारण गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल गया था और काफी दिनों से उन लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता को दिए जाने के बाद आज से आपूर्ति शुरू हो गई और हम सभी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।





