डालसा ने बामनी गांव में किया कंबलों का वितरण
Patamda: प्रधान जिला जज सह डालसा अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के सहयोग से डालसा सचिव सौरभ त्रिपाठी के द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए शुक्रवार को पटमदा प्रखंड बामनी गांव में दर्जनों बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्य के लिए ग्राम प्रधान खगेन्द्र नाथ टुडू ने डालसा की इस पहल की प्रशंसा की। इससे पूर्व पटमदा प्रखंड में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहिया के माध्यम से चलाया गया। इस दौरान सभी वर्ग के लोगों को नशा से होनेवाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।डालसा के हेल्प लाईन नंबर 15100 के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी शिवशंकर महतो, नन्दा रजक एवं फटीक चन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।





