बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित, 10 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर, पूजा को लेकर भी हुई चर्चा

Patamda: पटमदा के बेलटांड़ स्थित संकट मोचन बजरंगबली मंदिर में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की एक आवश्यक बैठक ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस दौरान आगामी 10 अगस्त को 6ठा रक्तदान शिविर आयोजित करने एवं उसकी तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु अगली बैठक 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, सह कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार प्रमाणिक, संजय कुमार दास, शिशुपाल सिंह सरदार, गोपाल कुमार, माणिक हालदार, विभूति भूषण रजक, रवींद्र नाथ सिंह, कल्याण कुमार गोराई, प्रदीप कुमार पैड़ा, सुरेन्द्र प्रमाणिक व सुदामा कर्मकार आदि मौजूद थे।





