शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक, 10 बजे सोनारी एयरपोर्ट से ले जाया गया दिल्ली, साथ गए कुणाल षड़ंगी

Jamshedpur: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को सुबह घोड़ाबांधा स्थित अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे और उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में सुबह करीब साढ़े 7 बजे टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने ब्रेन में क्लॉटिंग होने की जानकारी देते हुए उनका इलाज किया एवं दिल्ली रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर रांची से आई एयर एम्बुलेंस पर उन्हें अपोलो अस्पताल दिल्ली ले जाया गया।
उनके साथ बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी, कालीपद गोराई एवं मंत्री रामदास सोरेन के बड़े बेटे रवाना हुए हैं। सूचना पाकर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल एवं सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, बाघराय मार्डी, पिंटू दत्ता, कालीपद गोराई, सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, राजू गिरी, स्वपन कुमार महतो, लालटू महतो व गोपाल महतो आदि ने मंत्री रामदास सोरेन का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।





