आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित
Patamda: आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में गुरुवार को विद्यालय के 12 वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएस उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, पटमदा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण पद महतो, विश्वनाथ महतो, केजीबीवी के वॉर्डन रजनी मुर्मू ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. मिथिलेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय से विदाई नहीं दिया जाता बल्कि सत्र समाप्ति के पश्चात उन्हें शुभकामना दिया जाता है। उन्होंने अनुशीलन,अनुशासन के साथ टाइम मैनेजमेंट पर बाते रखीं। केजीबीवी की वार्डन रजनी मुर्मू ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में एक लक्ष्य तय करें तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने दिल्ली राजपथ पर पाइप बैंड में प्रथम पुरस्कार पाने के खुशी साझा की। कभी अलविदा गाना गाकर शिक्षिका शुभ्रा महतो ने सबको रुला दिया वहीं प्राण कृष्ण कुंभकार की शायरी ने समा बांधा। आदिवासी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। 12 वीं के परीक्षार्थियों को चंदन, पुष्प गुच्छ एवं कलम देकर प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार सेठ ने आशीर्वाद दिया।