साउथ प्वाइंट स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Patamda: पटमदा प्रखंड के साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस समारोह को उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने वीर शहीदों के चित्र पर नमन करते हुए उन्हें याद किया। इसके बाद लघु नाटक के माध्यम से कारगिल विजय को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता और कारगिल दिवस पर भाषण भी दिया। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल हमारी सैन्य शक्ति का स्मरण कराता है बल्कि हमारे सैनिकों की बहादुरी, दृढ़ता और अटूट देशभक्ति को भी श्रद्धांजलि देता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुभाष माझी, युधिष्ठिर माझी, कांचन दास समेत अन्य शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद थे।





