विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू की पहल पर घोषडीह में लगा 100 केवी नया ट्रांसफॉर्मर
Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू की पहल पर पटमदा प्रखंड अंतर्गत घोषडीह गांव में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े 63 केवी ट्रांसफार्मर के बदले शनिवार को विद्युत विभाग की ओर से 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे गांव में खुशी का माहौल है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि घोषडोह गांव में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने से गांव के दर्जनों परिवार अंधेरे में ही रात गुजार रहे थे। ग्रामीणों की और से इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को विभागीय अधीक्षण अभियंता से बात करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था और विभाग की ओर से 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान कर देने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि इसके अलावे द्वारीडीह गांव में भी इंसुलेटर खराब होने एवं ट्रांसफॉर्मर में मामूली खराबी आने पर मरम्मत के बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। मौके पर लाइनमैन सुरेश कुमार रजक एवं भोलानाथ माझी आदि मौजूद थे।



