मंगल कालिंदी ने विधानसभा क्षेत्र की बहनों से बंधवाई राखी

Patamda: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव की दीदी तिलोत्तमा कालिन्दी व ममता महतो, जोड़सा गांव की सारथी सिंह, बामनी की काजल मिश्रा व जुगसलाई की ज्योति शर्मा, ममता गोप, मीणा देवी, कल्पना महतो, कविता महतो, गायत्री महतो, शांति देवी व कविता दास आदि बहनों के आवास में जाकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई।
इस दौरान सभी बहनों ने विधायक की लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विधायक ने सभी सभी बहनों को उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया। विधायक ने कहा कि एक-दूसरे की रक्षा और सहयोग की भावना संजोए रक्षाबंधन का यह पर्व हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस दौरान झामुमो नेता सुभाष कर्मकार व जामिनी प्रमाणिक भी मौजूद थे।





