सूर्यदेव और छठी मईया सभी के जीवन में सदा सुख, समृद्धि व उन्नति का प्रकाश फैलाएं: महाबीर मुर्मू
Jamshedpur: बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती सूर्य मन्दिर छठ घाट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू ने आस्था, विश्वास और आत्मसंयम के महापर्व छठ पूजा के संध्या अर्घ्य दिया।
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि सूर्यदेव और छठी मैया का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सदा सुख, शांति और उन्नति का प्रकाश फैलाए। मौके पर मुख्य रूप से पंडित कमल नारायण चौबे, आशुतोष चौबे, मनोज तांती, अभय पांडे, दुर्गा प्रसाद हांसदा, करण कालिंदी, कांति देवी, ऊषा देवी, अंशु स्नेहा लता देवी, चन्दन पाण्डे, अशोक चौबे व शिवम चौबे आदि उपस्थित थे।





