विश्व आदिवासी दिवस पर भूमिज मुंडा समाज ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Patamda: पटमदा प्रखंड के गाड़ीग्राम व लावा निताई सिंह भवन में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच झारखंड दिशुम ने शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पूर्व समाज के दर्जनों लोगों ने आदिवासी समाज के बड़े नेता दिवंगत शिबू सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
युवा नेता अमर सिंह सरदार के नेतृत्व में समाज के सभी महापुरुषों के नाम पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पेसा कानून, भाषा संस्कृति, स्वशासन व्यवस्था, सीएनटी एसपीटी एक्ट एवं अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सिंह, महेंद्र नाथ लाया, भक्तरंजन भूमिज, सनातन सिंह सरदार, बुचेन लाया, अष्टमी सिंह, दिलीप सिंह, कालीराम सिंह, गुलापी सिंह व जयंती सिंह आदि उपस्थित थे।





