पटमदा के लावा में सड़क दुघर्टना, दो युवक घायल
घायल विभूति हांसदा
Patamda: टाटा – पटमदा मुख्य सड़क पर गुरुवार को शाम करीब साढ़े 8 बजे हुई सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल हो गए। इसमें लावा गांव निवासी विकास दास एवं लेकड़ो निवासी विभूति हांसदा शामिल हैं। इसकी सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत एवं जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लावा रामकृष्ण मंदिर के समीप पैदल ही सड़क पार कर रहे युवक विकास दास को अनियंत्रित बाइक सवार युवक विभूति हांसदा ने टक्कर मार दी और दोनों ही सड़क पर गिर गए। इस घटना में विभूति के चेहरे एवं सिर पर चोटें आई हैं। सीएचसी अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद विभूति हांसदा को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।





