प्रभारी एमओ ने जोड़सा में किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण
Patamda: पटमदा के अंचल अधिकारी सह प्रभारी एमओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जोड़सा स्थित डीलर कालीपद दास के जनवितरण प्रणाली की दुकान व अपग्रेड प्लस टू हाईस्कूल जोड़सा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीलर से दिसंबर महीने का राशन व धोती साड़ी वितरण के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सभी कार्डधारियों के बीच समय पर राशन वितरण करने का निर्देश दिया। वहीं हाइस्कूल में प्रभारी प्राचार्य निखिल कच्छप से बच्चों के पठन – पाठन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान शिक्षाविद पंचानन दास, शिक्षक फैयाज आलम आदि मौजूद थे।





