Patamda : पटमदा प्रखंड के जोड़सा सबर टोला में मंगलवार को लायंस क्लब जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने दर्जनों सबरों के बीच कंबल व ऊनी वस्त्र का वितरण किया। जोड़सा निवासी शिक्षाविद पंचानन दास ने बताया कि शीतलहरी को देखते हुए लुप्त प्रायः सबर जाति के लोगों के चेहरे में मुस्कान लाने के लिए लायंस क्लब ने यह बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि क्लब से जुड़ी महिलाओं ने पूरे सबर टोला में भ्रमण करते हुए उनका हालचाल जाना।
Advertisements
इस दौरान चरण सिंह, निर्मल कौर, ज्ञान सिंह, जगदीश कौर, बिप्लब कुमार मल्लिक, अनंत लाल पात्र, सुपर्णा पात्र, सीमा मल्लिक, पलाश कांति हाजरा, पीके सिन्हा व सिकंदर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।