कस्तूरबा विद्यालय बांगुड़दा में जनजातीय नुक्कड़ नाटक आयोजित

Patamda: राज्य में 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसके तहत बुधवार को पटमदा के बांगुड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जनजातीय नुक्कड़ नाटक कर अपनी भाषा, संस्कृति को बचाकर रखने का संकल्प लिया।

मौके पर वार्डेन रजनी मुर्मू, कुमारी सारी, रजनी गुड़िया, सुनीता महतो, बेबी महतो, यशोदा सिंह, क्वीन ठाकुर, शिक्षक कर्मू गोप, सुभाष बास्के, विश्वनाथ कुंभकार व आलोक रंजन गोराई आदि उपस्थित थे।





