पटमदा में वैष्णव समाज का सामूहिक उपनयन समारोह 6 फरवरी को, तैयारी बैठक संपन्न
Patamda: शुक्रवार को वैष्णव बैरागी समिति पटमदा की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवराम दास की अध्यक्षता में लावा हरि मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 6 फरवरी (बांग्ला 23 माघ 1432) को सामूहिक उपनयन सह वैष्णव मिलन मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु सदस्यों के बीच जिम्मेदारी बांटी गई।
मौके पर संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास ने कहा कि अब तक करीब दो दर्जन बालकों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं जिनका उपनयन संस्कार होगा। इसमें पटमदा, बोड़ाम, चांडिल, जमशेदपुर, सरायकेला के अलावा पश्चिम बंगाल से भी लोग शामिल होकर इस सामाजिक कार्यक्रम वैष्णव समाज मिलन मेला सह सामूहिक उपनयन संस्कार का लाभ उठाएंगे। बैठक में शिवराम दास, दीनबंधु दास, अश्विनी दास, विजय दास, देवनाथ दास, मधुसूदन दास, अमर दास गोस्वामी, उज्ज्वल कांति दास, गोपीनाथ दास, रंजन दास, महादेव दास, सुकुमार दास, शंकर दास, विद्याधर दास एवं कांचन दास आदि मौजूद थे।





