हलूदबनी में मिली आंधारझोर से लापता महिला, राहत
Patamda: बुधवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत आंधारझोर गांव से लापता हुई महिला जानकी सिंह सरदार शुक्रवार को अहले सुबह बोंटा पंचायत के हलूदबनी स्थित यात्री शेड में मिली। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय युवक राज किस्कू ने बताया कि वह महिला गुरुवार की शाम से ही गांव में भटक रही थी लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया था। गुरुवार की रात को बराभूम दर्पण न्यूज पोर्टल में इसकी खबर प्रकाशित होने पर फोटो के आधार पर लोगों ने उसकी पहचान की। इसके बाद हलूदबनी ओपी में इसकी सूचना दे दी गई।
महिला के सकुशल बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है और तत्काल खबर प्रकाशित करने व मदद पहुंचाने के लिए बराभूम दर्पण परिवार का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसकी गतिविधि असामान्य प्रतीत हो रही है।





