बेलटांड़ में बांग्ला जात्रा एकटि पयसा का कार्यक्रम शुरू

Patamda: कोजागरी लक्खी पूजा के मौके पर सोमवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में बांग्ला जात्रा (नाटक) एकटि पयसा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पटमदा दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास एवं धरणीधर महतो ने संयुक्त रूप से किया।
इसमें मुख्य कलाकार मिहिर कुमार प्रमाणिक, शिशुपाल सिंह सरदार, आलोक महतो, ईशान चंद्र गोप, तरुण दत्त, पतित पावन दत्त, पंचानन प्रमाणिक, उत्तम प्रमाणिक, अशोक दास, मिहिर कुमार महतो, राजू दास, विश्वनाथ मंडल, कल्याण कुमार गोराई, अजीत माझी, लक्खी राय, शिउली मजूमदार, कल्पना पाल, सुधा मुखर्जी, गायक कलाकार उमा पद दास आदि अभिनय कर रहे हैं। निर्देशन में ललित हांसदा, मदन हालदार व माणिक हालदार भूमिका निभा रहे हैं।





