गोवा में नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, मृतकों में झारखंड के 3 युवक भी शामिल
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Ranchi : गोवा के अरपोरा क्षेत्र स्थित नाइट क्लब में शनिवार रात लगी आग में मरने वालों में झारखंड के तीन युवक भी शामिल हैं। रविवार सुबह जानकारी मिलते ही इनके गांवों में मातम का माहौल है। हादसे में कुल 25 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी दो सगे भाई प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा (22) शामिल हैं। तीनों रोजगार के सिलसिले में गोवा में रहते नाइट क्लब में काम कर रहे थे।
Advertisements
फतेहपुर और गोविंदपुर में हादसे की खबर फैलते ही चीख-पुकार मच गई। प्रदीप और विनोद के पिता धनेश्वर महतो तथा अन्य परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं। गोविंदपुर में मोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोवा में काम कर रहे झारखंड के अन्य युवक अस्पताल पहुंचे और शवों की पहचान में मदद की। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।