बोड़ाम में आयोजित जेएलकेएम के शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह

Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कनकनी ठंड के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए सुबह करीब 9 बजे दोपहर 3 बजे तक रक्तदान किया।
इस संबंध में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बताया कि इस महान कार्य का मुख्य उद्देश्य पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं मानवता की सेवा करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी, पार्टी के संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, फनी महतो, सुभाष चंद्र महतो, अनिल बास्के, उज्ज्वल कुमार महतो, हिमांशु महतो, मनोज महतो, नवीन महतो, दिनेश महतो, बुद्धेश्वर महतो, रजनीकांत सिंह, रंजन गोप, आशुतोष महतो, तपन महतो, पूनम महतो, सुलोचना महतो, भानुप्रिया महतो, राम प्रसाद महतो, मृत्युंजय महतो, साहेब राम महतो, श्याम सुंदर महतो, विजय महतो, ओमप्रकाश महतो, शिव शंकर महतो, निर्मल महतो, अंकुर महतो, गोपेन महतो, नीलकमल महतो, गोपाल महतो, रंजित महतो, संजय कुम्भकार,गणपति कारवां, कोकिल सिंह, बाहादुर सहिस, कार्तिक गोप, मंगल करुआ, सैकत महतो, उमापद महतो, बुद्धेश्वर महतो, प्रताप महतो, उत्तम महतो, दीपक महतो, वासुदेव महतो, सुनील कुमार महतो, सुजीत कुमार महतो, सुशील बेसरा, लालमोहन महतो, बिप्लव महतो, सुरज कुमार महतो, बुद्धेश्वर महतो, गोपाल महतो, राजेश कुंभकार, बिरेन प्रामाणिक, उमेश महतो, साधे महतो, संजय गोप, दिनेश कुंभकार, गणेश कुंभकार, हलधर मुखर्जी व शंभू महतो का सराहनीय योगदान रहा।





