झारखंड जगुआर के जवान रहे शहीद अनीस वर्मा की पुण्यस्मृति में 153 लोगों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur: शुक्रवार को बागबेड़ा अर्जुन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा अपने जांबाज साथी सह झारखंड जगुआर के जवान रहे शहीद अनीस वर्मा की पुण्यस्मृति में द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टीम पीएसएफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्जुन स्पोर्टिंग क्लब के जितेन्द्र यादव की अगुवाई में संस्था के सभी सदस्यों ने अपने साथी को रक्तदान के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था के सभी सदस्यों के अन्दर उत्साह, आपसी तालमेल, भाईचारा, मानव प्रेम एवं सबसे महत्वपूर्ण एक-एक रक्तदाताओं के प्रति अतिथि सत्कार के चलते खराब मौसम के बावजूद 153 यूनिट रक्त का संग्रह होना, स्वाभाविक रक्तदान के प्रति जागरूकता और कहीं ना कहीं एक वीर शहीद जवान को रक्तदान के जरिए श्रद्धांजलि अर्पण करने का ही फल है। अतिथियों के रूप में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरविंद सिंह, समाजसेवी सह नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला पार्षद कविता परमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी, पूर्व पार्षद किशोर यादव, स्थानीय मुखिया ने सहयोग प्रदान किया। मौके पर संस्था की ओर से जितेंद्र यादव, राज, पोल्टु, विक्की, दीपू, सोनू, राजा, मंगल, भोपा, आयुष, अंकित, मनीष, अमन, बंटी, सागर, गोलू, विशाल, विकाश, सुकु, प्रिंस, अमन सिंह व श्रवण आदि मौजूद थे।





