जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए 33 ग्रामीण चिकित्सक
Patamda : तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल सभागार में बुधवार को आयोजित जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण में ग्रामीण चिकित्सक संघ पटमदा के 33 सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में डॉ. राजीव महर्षी (न्यूरो एवं स्पाइनल सर्जन), डॉ. चंपाई सोरेन (यूरोलोजिस्ट), डॉ. अमित कुमार (अंकोलोजिस्ट) एवं डॉ. अजय अग्रवाल (कार्डियोलोजीस्) ने बारी-बारी से मानव शरीर में मस्तिष्क, हृदय, किडनी, मेरूदंड आदि अंगों में होने वाली बीमारियों (कैंसर, पथरी, स्ट्रोक, स्पांडिलाइटिस आदि) के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। चिकित्सकों ने बीमारियों के लक्षण एवं जीवन रक्षक कौशल व निदान के लिए भी जानकारियां दी।
कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन में अस्पताल परिवार की ओर से धर्मा राव, दुर्गा कुमार अग्रवाल व श्यामसुंदर का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण में ग्रामीण चिकित्सक संघ के डॉ. माधव चंद्र महतो, जयराम महतो, सितु प्रसाद मुर्मू, संजय गोराई, प्रशांत सिंह, संजय कर्मकार, बंको चांद मोदक, महानंद महतो, महादेव महतो, अरुण महतो, अशोक कुमार महतो, अरिंदम महतो, कैलाश चंद्र महतो, गोराचांद महतो, सुनील वरण महतो, संदीप रजक, कृष्णपद सहिस, युधिष्ठिर महतो, फटीक चन्द्र महतो, पापू प्रमाणिक, दिवाकर कुंभकार, लक्ष्मण हेम्ब्रम, वीरेन चंद्र महतो, पार्थवीर महतो, परीक्षित महतो, जादव राय, उत्तम कुमार महतो, नीलकमल महतो, भोलानाथ महतो, छुटुलाल गोराई, सुनील सहिस, विमल दास, रंजीत महतो व प्रमोद महतो आदि शामिल हुए।