शहीद स्मारक समिति के शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित

Patamda : सोमवार को शहीद स्मारक समिति, पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले एमजीएम कॉलेज अस्पताल के सहयोग से पटमदा के ग्राम प्रधान संघ भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिससे रक्तदान का आंकड़ा 40 तक आसानी से पहुंच गया। इस संबंध में समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में मानवता की सेवा तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए जागरूकता फैलाना था। भविष्य में इस तरह के और भी बड़े रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मानवता के कार्य से जुड़ सकें।
आयोजन समिति के सदस्य जिला परिषद प्रदीप बेसरा ने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी की जिंदगी की रक्षा का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। शिविर में एमजीएम अस्पताल की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह और जांच की व्यवस्था संभाली। इसमें खास बात यह रही कि जागरूकता अभियान के कारण 75 प्रतिशत रक्तदाता पहली बार रक्तदान करने पहुंचे थे। शहीद स्मारक समिति ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुखिया दीपक कोड़ा मुदी, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, बृंदावन दास, प्रबोध महतो, उपमुखिया गोपाल गोराई, मानिक बेसरा, सुधंशु बानुआर, अजय मुर्मू, धीरेन महतो, पंचानन महतो, परगना कमला कांत मुर्मू, असित काड़ूआर, कृत्तिवास, जितेन्द्र मुर्मू, कृष्णपद महतो, संतोष, निर्मल, विकास, निमाई महतो, ऋतूराज मुर्मू, अमन, गुरुपद, अजित आदि रक्तवीरों ने भाग लिया।





