रजत जयंती पर न्यू बॉयज क्लब जगद्धात्री पूजा कमिटी के शिविर में 52 यूनिट रक्तदान
Jamshedpur: ईस्ट बंगाल कॉलोनी के न्यू बॉयज क्लब – जगद्धात्री पूजा कमेटी के सौजन्य से अपने रजत जयंती वर्ष पर पूजा का आगाज रक्तदान शिविर आयोजित कर विधिवत किया गया। पूरे विधि-विधान के साथ आगामी 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित श्री श्री मां जगद्धात्री की पूजा अर्चना में भक्त जन लीन रहते हैं, वहीं एक ही दिन यानी 30 अक्तूबर को सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी पूजा के दिन को अवसर मान, भक्त सह रक्तवीर योद्धा श्री श्री मां की आराधना करते हुए अस्पताल में इलाजरत उन जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान के जरिए मानव सेवा कर, समाज के नाम आज पूजा के पूर्व 26 अक्तूबर को समर्पित किया।
टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ पीएसएफ के कई सदस्यों ने भी आज इस पावन बेला पर रक्तदान करते हुए रजत जयंती वर्ष के नाम समर्पित किया। इस दौरान 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संरक्षक दीप सेन, सुब्रत रॉय, उज्ज्वल रॉय, उदय शंकर रॉय, बापी कर्मकार, बिजन सरकार, जयश्री कर्मकार, सौमित्र, टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, तपन चंदा, सोमनाथ दत्ता, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कुमारेश हाजरा, रवि शंकर, किशोर साहू, उमा शंकर, धनंजय, शुभंकर, विशाल व रत्नेश का सराहनीय योगदान रहा।





