कुलटांड़ पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधियों का मिलन समारोह 20 दिसंबर को, मुख्य अतिथि होंगे अर्जुन मुंडा
,
Patamda : पटमदा के कुलटांड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को वनवासी कल्याण केंद्र की बैठक शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में संपन्न गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 दिसंबर को वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर की ओर से मंदिर प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधियों का मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं ग्राम प्रधान आदि को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जुना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से वनवासी कल्याण केंद्र के सदस्य रामनाथ सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजा प्रसाद मिश्र, पंचानन दास, चंदन सिंह, दोलगोविंद सिंह, मनोज कुमार, देवेंद्र कुंभकार, राजेश दास, मंटू चरण दत्त, सुधीर लाया, बहादुर लाल, अशोक कुमार सिंह, आशीष महतो, कृष्ण प्रसाद सिंह, राखोहरि सिंह एवं शिवनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।





