बोड़ाम में लावारिस हालत में पड़ी थी मोपेड, पुलिस ने किया बरामद

Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित कुटिमाकली गांव के पास झाड़ी से पुलिस ने बुधवार की सुबह लावारिस हालत में पड़ी एक मोपेड बाइक बरामद की है।
पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन भी की। पुलिस द्वारा वाहन संख्या जेएच 09 एए-2690 को जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है। यह बाइक किसकी है और कैसे यहां तक पहुंची, पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।





