कमलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमीर गांव निवासी भूतु सिंह (45) का शव सोमवार को सुबह एक पेड़ पर फांसी में झूलते अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि मृतक अविवाहित एवं मानसिक रूप से बीमार था। सूत्रों के मुताबिक वह अपने घर में कम रहता था बल्कि इधर-उधर ही भटकता रहता था। मानसिक बीमारी के कारण ही गांव के ही रविवार की रात को जंगल में मौजूद एक पलाश के पेड़ पर गमछी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह स्थानीय चरवाहों की नजर उसपर पड़ी तो परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताते हैं कि भूतु सिंह 5 भाइयों में चौथा था। बड़े भाई कमलपुर थाना के चौकीदार रह चुके हैं जिनकी मृत्यु करीब एक दशक पहले ही हो चुकी है और छोटे भाई की भी करीब दो साल पूर्व मृत्यु हुई थी। भूतु के बड़े भाई का बेटा को अनुकंपा पर चौकीदार की नौकरी मिली थी लेकिन उसकी भी करीब 5 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार सभी 5 भाइयों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है, जो गांव में चर्चा का विषय बन गई है।





